Tuesday, April 22, 2025
Homeअहमदाबादमुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और विधायकों ने अंबाजी का दर्शन कर आरती उतारी

मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और विधायकों ने अंबाजी का दर्शन कर आरती उतारी

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों के साथ शक्तिपीठ अंबाजी के दर्शन किए। गुरुवार को दोपहर में गांधीनगर से सभी विधायक वॉल्वो बस में बैठकर अंबाजी के लिए रवाना हुए थे। देर शाम अंबाजी मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी समेत प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों ने शाम को अंबाजी की आरती उतारी। मुख्यमंत्री एक सप्ताह में दूसरी बार अंबाजी आए थे। अंबाजी में पांच दिवसीय महोत्सव चल रहा है। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ लग रही है। मुख्यमंत्री अंबाजी के कुछ दूर स्थित गब्बर की पहाड़ी पर भी दर्शन करने गए थे। मंत्रियों और विधायकों ने अंबाजी का दर्शन करने के बाद लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया। मंत्रियों और विधायकों को अंबाजी ले जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments