मंुबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे भाजपा कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जानकारों का कहना है कि भाजपा अशोक चौहान को राज्यसभा में जाने का मौका दे सकती है। यही कारण है कि किसी बड़े नेताओं की मौजूदगी के बगैर उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। राज्यसभा में नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। अशोक चौहान 2008 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली नेताओं में माना जाता है। वह पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चौहान के बेटे हैं। अशोक चौहान के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजूरकर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।