Tuesday, April 22, 2025
Homeप्रादेशिकहल्द्वानी में अवैध मदरसा वाली जमीन पर पुलिस स्टेशन बनेगा, मुख्यमंत्री ने...

हल्द्वानी में अवैध मदरसा वाली जमीन पर पुलिस स्टेशन बनेगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसा वाली जमीन पर पुलिस स्टेशन बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। यह उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए सरकार का स्पष्ट संकेत है। देवभूमि की शांति के साथ खिलवाड़ करने वालों को भी छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।
बता दें, 8 फरवरी को नगर निगम की टीम अवैध मदरसा और नमाज पढ़ने की जगह से अतिक्रमण हटाने गई थी, इसी बीच दंगाइयों ने पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। उपद्रवियों ने पथराव करते हुए पेट्रोल बम भी फेंके थे, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए हल्द्वानी में कर्प्यू लगा दिया गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा के किनारे आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में कहा कि बनभूलपुरा में एक बगीचे से कई एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments