अहमदाबाद। प्रदेश के कृषि मंत्री राघवजी पटेल को देर रात ब्रेन स्ट्रोक आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत करके उनके सेहत की जानकारी ली। कृषि मंत्री का राजकोट के सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार को रात करीबन 3 से 4:00 बजे के बीच उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था।