सूरत। यहां के जहांगीरपुरा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भाजपा के वार्ड- 8 के महामंत्री आदित्य उपाध्याय और उसके दोस्त गौवर सिंह ने 23 वर्षीय युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा महामंत्री आदित्य ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर होटल में ले गया, जहां उसका दोस्त गौरव पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
सामूहिक बलात्कार करने के बाद दोनों पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। जब पीड़िता को होश आया तो उसने पुलिस को घटना की सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सामने आते ही भाजपा ने भी कार्रवाई करते हुए आदित्य उपाध्याय को तत्काल पार्टी के महासचिव पद से निष्कासित कर दिया।