Thursday, May 15, 2025
Homeसूरतकन्स्ट्रक्शन साइट पर बड़ा हादसा टला: मिट्‌टी धंसने के बाद दीवारों में...

कन्स्ट्रक्शन साइट पर बड़ा हादसा टला: मिट्‌टी धंसने के बाद दीवारों में दरार, दमकल विभाग ने रोका काम

सूरत। यहां के वेसू इलाके में कन्स्ट्रक्शन साइट पर एक बड़ा हादसा टल गया। मिट्‌टी धंसने के कुछ दिन बाद काम शुरू किया गया था। हालांकि, दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी। इसके बाद प्रशासन द्वारा कार्य रोक दिया गया।
नई बिल्डिंग बनाने के लिए 40 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था। 5 मई को दोपहर में अचानक मिट्टी ढह गई। जब मिट्टी ढही तो मजदूर खाना खाने गए थे, इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने काम का विरोध किया, लेकिन बिल्डर और ठेकेदार ने काम नहीं रोका। अत्यधिक मिट्टी कटाव के कारण आसपास के बंगलों की दीवारों में दरारें दिखाई देने लगीं।
दीवार में दरार आने के कारण निवासियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और काम को तुरंत रुकवाया। जानकारी के अनुसार कन्स्ट्रक्शन का काम अवैध रूप से किया जा रहा था, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments