Monday, May 12, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष खत्म होने वाला है? पुतिन के...

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष खत्म होने वाला है? पुतिन के बयान से जेलेंस्की खुश

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक संकेत है। जेलेंस्की ने कहा कि यह रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की दिशा में एक अच्छा संकेत है। लेकिन शांति वार्ता शुरू होने से पहले पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कीव में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पूरी दुनिया लंबे समय से इस क्षण का इंतजार कर रही थी। किसी भी युद्ध को समाप्त करने के लिए पहला कदम युद्धविराम है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार देर रात मास्को में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने यूक्रेन के साथ बैठक पुनः शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। यह बैठक 15 मई को तुर्की के इस्तांबुल में हो सकती है। पुतिन ने कहा कि हम बिना किसी शर्त के सीधी बातचीत के लिए तैयार हैं। स्थायी एवं दीर्घकालिक शांति के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments