जयपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक महीने पहले घर में पूजा करते समय वह जल गई थी। उनकी हालत गंभीर थी, क्योंकि उनका 90 प्रतिशत शरीर जल चुका था। गिरिजा व्यास का गुरुवार को निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास अपने घर पर पूजा करते समय जल गईं थी। इस दौरान गिरने से गिरिजा व्यास के सिर में चोट लग गई थी। 31 मार्च 2025 को उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में लाया गया था। पता चला कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था।