Wednesday, April 30, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में हलचल तेज, अहम जगहों पर सेना तैनात, हैमर स्ट्राइक सैन्य...

पाकिस्तान में हलचल तेज, अहम जगहों पर सेना तैनात, हैमर स्ट्राइक सैन्य अभ्यास शुरू

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की संभवित प्रतिक्रिया से घबराई पाकिस्तान की सेना ने बॉर्डर पर गतिविधियां तेज कर दी है। पाकिस्तानी सेना ने पीछे के इलाके से सैन्य टुकड़ियों को हटाकर अग्रिम मोर्च की ओर भेजना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है जैसे पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या करके कोई बड़ी गलती कर दी है। पाकिस्तान की तोपखाना रेजिमेंट को सियालकोट से शकरगढ़ की ओर भेजा गया है। इसके अलावा लाहौर के पास भी बड़ी सैन्य हलचल देखी जा रही है। यहां तैनात सिंध रेजिमेंट को नियंत्रण रेखा पर ले जाया जा रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह गतिविधि शुरू की है।
सूत्रों ने बताया है कि खारियां क्षेत्र में हैमर स्ट्राइक नाम से एक बड़ा सैन्य अभ्यास चल रहा है। यह क्षेत्र जम्मू सेक्टर के ठीक सामने है। पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों की तैयारियों और पहचान का परीक्षण करने के लिए ये अभ्यास शुरू किया है। इन सब घटनाक्रमों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। भारत पाकिस्तानी सेना की सैन्य गतिविधियों को गंभीरता से ले रहा है। सुरक्षा एजेंसियां ​​लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। सेना को नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्क रहने को कहा गया है। दोनों देशों के बीच स्थिति अधिक संवेदनशील होती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments