Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयबीआर गवई बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

बीआर गवई बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को समाप्त होने जा रहा है और न्यायमूर्ति बीआर गवई देश के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति बीआर गवई ने अनुच्छेद 370 और चुनावी बांड सहित कई ऐतिहासिक निर्णयों में भूमिका निभाई थी। विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह नियुक्ति भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत की गई है। न्यायमूर्ति गवई वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। वह 14 मई 2025 से मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments