Monday, April 21, 2025
Homeराष्ट्रीयअखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- यूपी में 2027 का चुनाव हम इंडिया...

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- यूपी में 2027 का चुनाव हम इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे

लखनऊ। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन बिखर गया था। दिल्ली में 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि 2027 के चुनाव में भी इंडिया गठबंधन कायम रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम 2027 का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक इंडिया गठबंधन कायम रहेगा। पीडीए (पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक) एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे और समाजवादी सरकार बनाएंगे, जहां सभी को न्याय मिलेगा। अखिलेश यादव ने वक्फ एक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वक्फ कानून लाकर जमीन हड़पने की तैयारी कर ली है। जहां भी जमीन मिलती है, भाजपा उसे जब्त कर लेती है। यह पार्टी भू-माफिया बन गई है। सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी के जरिए लोगों का पैसा छीन लिया, साथ ही आरक्षण के अधिकार भी कम कर दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments