सूरत/वलसाड। वलसाड में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक बहन की मौत के सदमे में दूसरी बहन की भी मौत हो गई। एक के बाद एक दो बहनों की मौत से परिवार शोक में है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वलसाड के पारडी के बारुडिया में रहने वाली दोनों बुजुर्ग बहनें रामीबेन मांग और गजरीबेन मांग को ब्लडप्रेशर की बीमारी थी। रामीबेन को चक्कर आया और वह गिर पड़ी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी बी गजरीबेन अपनी बहन की मौत से सदमे में गिर पड़ीं। डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दो बहनों की एक साथ मौत से पूरे परिवार शोक भारी शोक है। दोनों बहनों काे ब्लडप्रेशर की बीमारी थी और लंबे समय से वलसाड के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था।