Saturday, April 19, 2025
Homeप्रादेशिकमुंबई में नॉनवेज के मुद्दे पर गुजरातियों और मराठियों में तनाव, मनसे...

मुंबई में नॉनवेज के मुद्दे पर गुजरातियों और मराठियों में तनाव, मनसे नेताओं ने दी धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र में भाषा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अब मुंबई की एक सोसाइटी में मराठी और गुजराती समुदायों के बीच खान-पान को लेकर विवाद हो गया। एक गुजराती परिवार ने मराठी परिवार के नॉनवेज खाने को लेकर विवादित टिप्पणी की।
यह घटना घाटकोपर के संभव दर्शन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की है। परिवार का कहना है कि पड़ोसी ने हमारे नॉन-वेज खाने पर आपत्ति जताई और अश्लील टिप्पणियां की। राम रिंगे नामक एक व्यक्ति ने बताया कि मुझे बताया गया कि मराठी लोग गंदे हैं क्योंकि वे मांस-मछली खाते हैं। घटना की जानकारी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को दी गई। इसके बाद मनसे नेताओं ने गुजराती समाज के लोगों को धमकी दी कि अगर उन्होंने मराठी लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
विवाद का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मनसे के एक नेता कहते हैं कि अगर आपको लगता है कि मराठी गंदे है, तो महाराष्ट्र भी गंदा है।’ तुम इतनी गंदी जगह पर क्यों आये? अगर फिर किसी मराठी के साथ बदसलूकी की तो समाज से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद मनसे कार्यकर्ता फिर सोसाइटी में आए और व्हाट्सएप ग्रुप पर राम रिंग का बहिष्कार करने की अपील की। इसके अलावा सोसाइटी के चेयरमैन राज पार्ते ने भी धमकी देते हुए कहा कि अगर इस तरह का व्यवहार जारी रहा तो हमें अपने तरीके से जवाब देना होगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि सोसाइटी की बैठक बुलाई जाएगी और जो भी गलत करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments