Friday, April 18, 2025
Homeखेलआईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का जीत का सिलसिला तोड़ा,...

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का जीत का सिलसिला तोड़ा, 12 रन से हराया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही लगातार चार मैच जीतने वाली दिल्ली को इस सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 206 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 59 रन बनाकर शीर्ष स्कोर बनाया। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 40 रन और रेयान रिकेल्टन ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाकर मुंबई को 205 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी करते हुए कर्ण शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मिशेल सेंटनर ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। मुंबई के दीपक चाहर ने पहली ही गेंद पर दिल्ली के बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क को आउट कर दिया। जिसके बाद आक्रामक खिलाड़ी करुण नायर ने 40 गेंदों पर 89 रन बनाकर दिल्ली की स्थिति मजबूत कर दी। हालांकि करुण को छोड़कर दिल्ली के सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। करुण के बाद अभिषेक पोरेल ने 25 गेंदों पर 33 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई के लिए विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। गौरतलब है कि मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीते हैं और अब तक अपराजित रही है। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर उनकी जीत का सिलसिला तोड़ दिया है। दूसरी ओर, पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने 5 मैच खेले और सिर्फ एक में जीत हासिल की। हालांकि, इस जीत के साथ मुंबई ने अब 6 मैच खेलकर 2 मैच जीत लिए हैं। इस मैच के बाद दिल्ली पहले स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि मुंबई नौवें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments