बीजिंग। चीन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उत्तरी चीन के एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, 8 अप्रैल को रात 9 बजे हेबई प्रांत के चेंगडे शहर में स्थित एक नर्सिंग होम में आग लग गई। नर्सिंग होम में आग लगने के बाद सुरक्षित निकाले गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल लोगों की कुल संख्या की सटीक जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है। हालांकि, अब तक यह जानकारी सामने आई है कि आग में 20 लोगों की मौत हो गई है। अग्निशमन दल अभी भी आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। आग लगने का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। सम्पूर्ण स्थिति की जांच की जा रही है।
चीन में बड़ा हादसा, नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोग जिंदा जल गए
RELATED ARTICLES