आगरा। महाशिवरात्रि पर ताजमहल में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि अखिल भारत हिंदु महासभा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौड बुधवार को एक छोटा सा शिवलिंग लेकर ताजमहल पहुंची। उन्होंने ताजमहल में शिवलिंग रखकर उस पर संगम से लाए गंगाजल से जलाभिषेक किया। सोशल मीडिया (X) पर ताजमहल में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का वीडियो वायरल हाे रहा है।