Friday, March 14, 2025
Homeप्रादेशिककर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच भाषा विवाद: कंडक्टर की पिटाई के बाद...

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच भाषा विवाद: कंडक्टर की पिटाई के बाद बसों की आवाजाही रोकी गई

बेलगावी। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के एक बस कंडक्टर को कुछ लोगों ने मराठी नहीं बोलने के कारण पीट दिया। यह घटना कर्नाटक के बेलगावी शहर से सामने आई है। यह इलाका महाराष्ट्र सीमा के निकट है। इस पूरे घटनाक्रम ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच अंतर-राज्यीय विवाद का रूप ले लिया है। दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। बेलगावी में अक्सर ऐसा कुछ न कुछ होता है जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवाद का केंद्र बन जाता है।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेलगावी में मुफ्त टिकट को लेकर हुए विवाद में बस कंडक्टर महादेव हुक्केरी की पिटाई कर दी गई। कर्नाटक में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। एक पुरुष यात्री मुफ्त टिकट मांग रहा था। 51 वर्षीय पीड़ित कंडक्टर ने बताया कि जब यात्री को मुफ्त टिकट देने से मना किया तो उसने उससे मराठी में बात करने को कहा। इस बीच कंडक्टर ने कहा कि मैं केवल कन्नड़ भाषा ही जानता हूं। इसी को लेकर बहस बढ़ गई और बस में बैठे 6 से 7 लोगों ने कंडक्टर पर हमला कर दिया और जब बस रुकी तो 50 अन्य लोग और आ गए।
पुलिस कमिश्नर एडा मार्टिन ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक 14 साल के नाबालिग को कंडक्टर पर हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इस नाबालिग आरोपी ने कंडक्टर पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने कंडक्टर के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। हमले के एक दिन बाद शनिवार, 22 फरवरी को कई इलाकों में आक्रोश फैल गया था। कई कन्नड़ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और मार्च आयोजित किये। इसके बाद, कर्नाटक नव निर्माण सेना के सदस्यों ने चित्रदुर्ग में एक मराठी बस कंडक्टर के चेहरे पर कालिख पोत दी। हमले के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है। कर्नाटक के बेलगावी से महाराष्ट्र जाने वाली बस सेवा बंद कर दी गई है। इस दौरान बसों को केवल कॉग्नोली चेकपॉइंट तक ही भेजा गया। बाद में महाराष्ट्र ने भी कर्नाटक के लिए बस सेवाएं बंद कर दीं। महाराष्ट्र केवल कागल तालुका तक ही बसें भेजता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments