Friday, March 14, 2025
Homeअहमदाबादराहुल गांधी ने कहा था- गुजरात में भाजपा को हराएंगे, कांग्रेस ने...

राहुल गांधी ने कहा था- गुजरात में भाजपा को हराएंगे, कांग्रेस ने अभी से शुरू की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी

अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने अभी से योजना बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने 64 वर्षों के बाद गुजरात में अधिवेशन करने की योजना बनाई है। कांग्रेस लगभग 30 वर्षों से गुजरात की सत्ता में नहीं आई है। अथक प्रयासों के बावजूद पार्टी को हर चुनाव में हार ही मिली है। गुजरात में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस पूरी तरह से विफल रही। अब कांग्रेस ने मिशन 2027 के तहत विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
बता दें, इससे पहले 1961 में भावनगर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। गुजरात में भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का गृह राज्य है। कांग्रेस को लगता है कि अगर उसे आगे बढ़ना है तो गुजरात में भाजपा को हराना होगा। कांग्रेस एक-दो महीने में अगले दो वर्षों के लिए कार्यक्रम तैयार करेगी।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का गुजरात दौरा बढ़ गया है। गुजरात के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने पिछले साल भाजपा को गुजरात में हराने की चुनौती दी थी। उन्होंने संसद में कहा था- लिख लीजिए, इस बार हम आपको गुजरात में हराएंगे।
हालांकि, महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार से पार्टी बैकफुट पर आ गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है। इसलिए कांग्रेस इस सम्मेलन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साह बढ़ाने की कोशिश कर रही है। गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांच सीटें जीती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments