सूरत। सूरत नगर निगम के वार्ड-18 की रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। उपचुनाव में कांग्रेस ने आप से बेहतर प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रही। उपचुनाव में आप चौथे स्थान पर आ गया। विपक्षी आप को अन्य दलों के उम्मीदवारों की तुलना में कम वोट मिले हैं। नगर निगम उपचुनाव के लिए 16 फरवरी को 31.35 मतदान हुआ था। मतदान के बाद तीनों पार्टियों ने जीत का दावा किया था। आज मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र काछड़ को 17359, कांग्रेस के संजय रामानंदी को 10102 तथा विपक्षी आप को 1917 वोट मिले। इस उपचुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार को 2618 वोट मिले। सात राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 7267 मतों से विजयी घोषित किया गया।