Friday, March 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री मेहर अफरोज गिरफ्तार, देश के खिलाफ साजिश रचने...

बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री मेहर अफरोज गिरफ्तार, देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

ढाका। बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री मेहर अफरोज शाॅन को ढाका में पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। अफरोज प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखक हुमायूं अहमद की पत्नी हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) ने अभिनेत्री को गुरुवार शाम राजधानी के धानमंडी इलाके से गिरफ्तार किया। अफरोज ने अपने फेसबुक पेज पर मुहम्मद यूनुस शासन और विशेषकर उनके प्रेस सलाहकार की आलोचना की थी।
डिटेक्टिव ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रेजाउल करीम मलिक ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात धानमंडी से गिरफ्तार किया गया। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, वह मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना कर रही थीं। मेहर अफरोज शॉन न केवल बांग्लादेश की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, बल्कि एक निर्देशक, नर्तक और पार्श्व गायिका भी हैं। मेहर ने 2016 में फिल्म ‘कृष्णोपोक्खो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका का बांग्लादेश राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली मेहर को जमालपुर स्थित उनके पैतृक घर पर हमला होने और आग लगा दिए जाने के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों और स्थानीय निवासियों ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे जमालपुर में नोरुंडी रेलवे स्टेशन के पास उनके पैतृक घर में आग लगा दी थी। यह घर उनके पिता इंजीनियर मोहम्मद अली का था। जिन्होंने पिछले राष्ट्रीय चुनावों में अवामी लीग से नामांकन मांगा था। उनकी मां बेगम तहुरा अली ने आरक्षित महिला सीट से दो बार संसद में सेवा की है। अभिनेत्री ने पिछले चुनाव में अवामी लीग उम्मीदवार के रूप में एक आरक्षित संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments