Tuesday, June 17, 2025
Homeसूरतहजीरा में 50 लोगों को जा रही बस और डम्पर में भीषण...

हजीरा में 50 लोगों को जा रही बस और डम्पर में भीषण टक्कर, एक की मौत, 15 घायल

सूरत। हजीरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार डम्पर और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। एएमएनएस की बस में कुल 50 यात्री सवार थे। इनमें से करीब 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा गुरुवार को सुबह हुआ। एएमएनएस की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बस और डम्पर के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को 108 और निजी एम्बुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सूर्यदेव पुत्र रामवृक्ष भुवा के रूप में की गई है।
बस में सवार एक कर्मचारी ने बताया कि हादसा सुबह करीबन 8:00 बजे एलएंडटी के गेट-2 के पास हुआ। बस में सवार सभी लोग नौकरी पर जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments