महेसाणा। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल ने महेसाणा के एक कार्यक्रम में चौंकाने वाला बयान दिया है। नीतिन पटेल ने कहा कि राजनीति में भी दलाल बढ़ गए हैं। नीतिन पटेल के इस बयान से सियासत गरम हो गई है। नीतिन पटेल ने कहा कि राजनीतिक दलाल खुद को भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता होने का दावा करके अधिकारियों से संबंध और पहचान बनाते हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा के कड़ी तहसील के डरन गांव में दामोदर जीवराम पटेल नूतन विद्यालय के अमृत महोत्सव और नए भवन के उद्घाटन में आए थे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि राजनीति में दलाल बढ़ गए हैं। दलाली के जरिए अधिकारियों से पहचान बनाते हैं। खुद को भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता बताते हैं, ताकि अधिकारी उनका काम फटाफट कर दें। भाजपा सरकार ने ऐसे दलालों को खुश कर दिया है। दलाली करके करोड़पति बन गए।
नीतिन पटेल खुलकर बोलने वाले नेता हैं और कभी-कभी मीडिया के सामने सच्चाई बोल ही देते हैं। नीतिन पटेल ने महेसाणा के कार्यक्रम में अपने मन की बात कह दी। उनके कहने का मतलब ये है कि भाजपा का नाम लेते ही काम हो जाता है।