Tuesday, April 29, 2025
Homeप्रादेशिकस्वामी प्रसाद मौर्य का अनर्गल बयान, बोले- भगवान राम के पास विज्ञान...

स्वामी प्रसाद मौर्य का अनर्गल बयान, बोले- भगवान राम के पास विज्ञान जैसी शक्ति नहीं

कौशांबी। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर भगवान राम पर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- भगवान राम के पास विज्ञान जैसी शक्ति नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने तुलसी पीठ के संस्थापक जगद्गुरू रामभद्राचार्य पर भी विवादित बयान दिया है। बता दें, हाथरस के लाडपुर में रामभद्राचार्य की कथा चल रही थी, गुरुवार शाम को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य पर कटाक्ष करते हुए कहा- भगवान राम में विज्ञान जैसी शक्ति होती तो रामभद्राचार्य अस्पताल के बदले राम की शरण में गए होते। स्वामी प्रसाद मौर्य को कौशांबी में एक बार पहले भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। हिन्दु जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments