Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयकर्तव्य पथ पर स्वर्णिम भारत की झलक: गुजरात की झांकी में 'अनर्तपुर...

कर्तव्य पथ पर स्वर्णिम भारत की झलक: गुजरात की झांकी में ‘अनर्तपुर से एकता नगर-विरासत भी, विकास भी’

नई दिल्ली। आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10:30 बजे से जारी है। गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। इस साल झांकी की थीम है- ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’।
कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महाकुंभ-2025, स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास की थीम पर झांकी प्रस्तुत की गई। मध्य प्रदेश की झांकी कुना राष्ट्रीय उद्यान-चीतों की भूमि थीम पर थी। गुजरात की झांकी अनर्तपुर टू एकता नगर- विरासत भी विकास भी थीम पर आधारित थी।

कर्तव्य पथ पर इन राज्यों की झांकियां प्रस्तुत की गईं
गोवा: गोवा की सांस्कृतिक विरासत
उत्तराखंड: सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल
हरियाणा: भगवद् गीता प्रदर्शनी
झारखंड: स्वर्णिम झारखंड- विरासत और प्रगति की विरासत
गुजरात: स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास
आंध्र प्रदेश: अटिकोप्पाका बोम्मालु – पर्यावरण अनुकूल लकड़ी के खिलौने
पंजाब: पंजाब ज्ञान और बुद्धि की भूमि है।
उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत विरासत एवं विकास
बिहार: स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास (नालंदा विश्वविद्यालय)
मध्य प्रदेश: कुनो राष्ट्रीय उद्यान-चीतों की भूमि
त्रिपुरा: सनातन आस्था: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा-खरकी पूजा
कर्नाटक: लक्कुंडी – पत्थर नक्काशी का जन्मस्थान
पश्चिम बंगाल: ‘लक्ष्मी भंडार’ और ‘लोक प्रसार प्रकल्प’ – बंगाल में जीवन को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना
चंडीगढ़: विरासत, नवाचार और स्थिरता का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण
दिल्ली: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
दादरा नगर हवेली और दमण और दीव: कुकरी मेमोरियल के साथ दमण एवरी बर्ड पार्क – भारतीय नौसेना के बहादुर नाविकों को श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारतीय सशस्त्र बल के दिग्गजों की झांकी है, इस वर्ष की थीम है: ‘विकसित भारत की ओर सदैव अग्रसार’।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments