Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयगणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, प्रधानमंत्री...

गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस के बाद राष्ट्रगीत गाया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और समारोह के मुख्य अतिथि प्रबोवो सुबियांतो का भव्य स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है- आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, मैं भारत के लोगों को उनके देश के गणतंत्र दिवस पर बधाई देता हूं। जैसा कि वे भारत के संविधान को अपनाने का जश्न मनाते हैं, हम दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र की नींव के रूप में इसके स्थायी महत्व को पहचानने में उनके साथ शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments