Monday, March 17, 2025
Homeसूरतमकर संक्रांति पर आज बीआरटीएस बसें बंद रहेंगी, सिटी बस भी 30...

मकर संक्रांति पर आज बीआरटीएस बसें बंद रहेंगी, सिटी बस भी 30 फीसदी ही चलेंगी

सूरत। आज देशभर में मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सूरत समेत गुजरात में पतंग उड़ाने की बहुत पुरानी परंपरा है। लोग दिनभर पर पेंच लड़ाएंगे। पतंग उड़ाने के साथ ही पतंग लूटने का मजा भी लेंगे। अधिकांश लोग बीआरटीएस कॉरिडोर में पतंग उड़ाते हैं और पंतग लूटने के लिए दौड़ते हैं। बीआरटीएस कॉरिडोर में दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर बीआरटीएस बसों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर बीआरटीएस बसें पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके साथ ही सिटी बसें भी 30 प्रतिशत शिड्यूल के साथ चलेंगी। वहीं, 15 जनवरी को बीआरटीएस बसें 30 प्रतिशत और सिटी बसें 50 प्रतिशत शिड्यूल के साथ चलेंगी। मकर संक्रांति पर दो दिनों तक सिटी और बीआरटीएस बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। त्योहार खत्म होने के बाद बसें फिर से पूरी रफ्तार के साथ चलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments