स्टिलफोंटेन। दक्षिण अफ्रीका की अवैध खदान में 100 मजदूरों की मौत हो गई। खदान में फंसे मजदूर कई महीनों से भूख और प्यास से जूझ रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के स्टिलफोंटेन शहर के निकट बफेल्सफोंटेन में स्थित सोने की खदानों में लगभग 100 मजदूर फंसे हुए थे। इन्हें बाहर निकालने के दौरान पता चला कि भूख और प्यास के कारण उनकी मौत हो चुकी है। माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के मुताबिक राहत कार्य में अब तक 26 मजदूरों को जीवित बाहर निकाला जा चुका है और 18 शवों को भी बाहर लाया गया है। खदान इतनी गहरी है कि वहां अभी भी लगभग 500 मजदूर फंसे हो सकते हैं। खदान की गहराई ढाई किमी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मजदूर गिरफ्तारी के डर से बाहर नहीं आ रहे थे, जबकि मजदूरों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रस्सियां हटा दीं, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहली मौत का कारण भूख बताया गया है। खदान में भोजन और पानी की सप्लाई बंद होने से सभी मजदूरों की मौत हुई है।
दक्षिण अफ्रीका में बड़ा हादसा: सोने की खदान में भूख-प्यास से 100 मजदूरों की मौत, 500 से अधिक के फंसे होने की आशंका
RELATED ARTICLES