नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विवादित खरबपति काराेबारी जॉर्ज सोरोस को अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया है। कई देशों की सरकारों में उथल-पुथल मचाने वाले जॉर्ज सोरोस की भूमिका विवादित रही है। जॉर्ज सोरोस पर कई देशाें की सरकार गिराने और बड़ी बैंकों को तबाह करने के भी आरोप हैं। जॉर्ज सोरोस पर बार-बार भारत की सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगते रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में लीक से हटकर निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने जॉर्ज सोरोस समेत 19 लोगों को अमेरिका के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। इस लिस्ट में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेस्सी, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, एक्टर डेंजेल वॉशिगटन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
बाइडेन ने जॉर्ज सोरोस को दिया अमेरिका का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान
RELATED ARTICLES