Wednesday, April 30, 2025
Homeखेलपंत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में बनाया सबसे तेज अर्धशतक

पंत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में बनाया सबसे तेज अर्धशतक

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में खेला जा रहा है। दूसरे दिन दूसरी पारी में ऋषभ पंत अलग अंदाज में नजर आए। वह ऐसे लग रहे थे जैसे टेस्ट नहीं बल्कि टी-20 मैच खेल रहे हों। पंत ने मैदान में आते ही स्कॉट बोलैंड की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। पंत ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉन ब्राउन और वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स के नाम था। जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 33 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
टेस्ट मैच में ऋषभ पंत का यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले साल 2022 में पंत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में महज 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर ने टेस्ट क्रिकेट में 31-31 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। साल 1982 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पहली बार भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। ऋषभ पंत ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 31 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। इनमें मिचेल स्टार्क की गेंद पर पंत ने लगातार 2 छक्के लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments