सूरत। सिविल अस्पताल में नर्स द्वारा सफाईकर्मी पर चोरी का आरोप लगाने के बाद चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए। हालांकि, 3-4 घंटे के आंदोलन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समेट ली।
सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, ओपीडी समेत अलग-अलग विभागों में महिलाकर्मी सफाई का काम करती हैं। शुक्रवार को एक नर्स ने महिला सफाई कर्मी पर चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी अचानक आरएमओ ऑफिस के बगल में स्थित बैंक ऑफ बडौदा के पास इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ गई। अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली।