Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकनागपुर में डबल मर्डर: इंजीनियर बेटे ने पहले मां का गला घोंटा,...

नागपुर में डबल मर्डर: इंजीनियर बेटे ने पहले मां का गला घोंटा, फिर चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी

नागपुर। नए साल के दूसरे दिन महाराष्ट्र से एक और दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लड़के पर अपने माता-पिता की हत्या करने का आरोप लगा है।
घटना नागपुर के कपिल नगर इलाके की है। 25 साल के उत्कर्ष ढकोले ने 26 दिसंबर को अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लड़के और उसके माता-पिता के बीच करियर और पढ़ाई को लेकर विवाद था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब ढकोले परिवार के पड़ोसियों ने बुधवार को बदबू आने की शिकायत की। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के बाद उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी युवक ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
पुलिस ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुके हैं। मृतकों की पहचान लीलाधर ढकोले (55) और उनकी 50 वर्षीय पत्नी अरुणा के रूप में हुई है। आरोपी उत्कर्ष ने खुद पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने 26 दिसंबर की दोपहर कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर शाम 5 बजे घर लौटकर उसने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दोनों शवों को वहीं छोड़ दिया था। उत्कर्ष की मां एक शिक्षिका थी और पिता पावर प्लांट में तकनीशियन का काम करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments