Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयभारत समेत दुनियाभर में आतिशबाजी के साथ नए साल का भव्य स्वागत

भारत समेत दुनियाभर में आतिशबाजी के साथ नए साल का भव्य स्वागत

नई दिल्ली। भारत के साथ पूरी दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए साल 2025 का भव्य स्वागत किया। भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग भव्य जश्न के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं। देश के प्रमुख शहरों में आतिशबाजी, डीजे पार्टी और मस्ती देखने को मिल रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में हजारों की संख्या में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं।


नए साल का जश्न मनाने के लिए महाराष्ट्र के मुंबई में बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हुए। इस बीच मरीन ड्राइव पर लोगों ने आतिशबाजी कर साल 2025 का स्वागत किया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में लोग जुटे और साल 2025 का स्वागत किया।
पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करके नए साल की शुरुआत की।


हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन शहर मनाली में हजारों लोगों ने नए साल का स्वागत किया। इस दौरान कई लोग उत्साह से झूम उठे।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में युवकों ने डीजे की धुन पर नए साल का स्वागत किया।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लोगों ने नए साल का जोरदार स्वागत किया। गुलमर्ग में नए साल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में इकट्‌ठा हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments