Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों को हर माह 18...

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपए देने का ऐलान किया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए एक और स्कीम का ऐलान किया है। केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की है। अब मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आज मैं एक योजना के संबंधन में एक अहम घोषणा कर रहा हूं। इसका नाम पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को प्रतिमाह 18,000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। यह देश में पहली बार हो रहा है। पुजारी एक ऐसा वर्ग है, जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कारों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कभी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दिया और हमने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया।


पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के लिए 31 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कल क्नॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जाकर वहां के पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करूंगा। इसके बाद हमारे विधायक और उम्मीदवार सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा से अपील करते हुए कहा कि पुजारी और ग्रंथी योजना को रोकने की कोशिश मत करना नहीं तो बहुत पाप लगेगा। पुजारी और ग्रंथी हमारे और भगवान के बीच सेतु का काम करते हैं। वे हमारी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाते हैं। बता दें, केजरीवाल ने इससे पहले महिला सम्मान और संजीवनी योजना की घोषणा भी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments