Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयभाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और गुजरात-महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष की जल्द...

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और गुजरात-महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष की जल्द हो सकती है नियुक्ति

नई दिल्ली। नए साल में जनवरी के अंत तक भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा नेता पीटी कुंजंग ने कहा कि प्रदेश और जिला अध्यक्षों का चुनाव 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
रविवार को नई दिल्ली स्थित भापजा के पार्टी मुख्यालय में संगठन चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, सभी महासचिव, सभी प्रदेश अध्यक्ष और सभी राज्य महासचिवों के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक के बाद कुंजंग ने कहा कि बैठक में संगठन की चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और जम्मू कश्मीर को 15 जनवरी तक नए प्रदेश अध्यक्ष मिल सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में पूरा हो चुका है। हालांकि, लोकसभा और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। जनवरी 2020 में नड्डा पार्टी अध्यक्ष बने। भाजपा संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो बार लगातार अध्यक्ष पद पर रह सकता है। साथ ही नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है, उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की कोई उम्मीद नहीं है।
कुन्जांग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूरे एक साल तक मनाने का फैसला किया गया है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए भाजपा उनकी जयंती को पूरे साल सुशासन महोत्सव के रूप में मनाएगी। यह भी तय किया गया है कि कांग्रेस द्वारा बीआर अंबेडकर के अपमान के आरोपों के जवाब में पार्टी संविधान दिवस भी मनाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments