Wednesday, March 19, 2025
Homeराजकोटद्वारका में ओखा जेटी पर क्रेन गिरने से 3 लोगों की मौत,...

द्वारका में ओखा जेटी पर क्रेन गिरने से 3 लोगों की मौत, जेटी निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

देवभूमि द्वारका। द्वारका में ओखा जेटी पर एक क्रेन गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108, अग्निशमन विभाग, पुलिस और तटरक्षक बल की टीमें ओखा जेट्टी पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार ओखा जेटी पर काम चल रहा था, इसी दौरान क्रेन के अचानक गिर जाने से यह हादसा हुआ। दो मजदूर क्रेन के नीचे दब गए और एक मजदूर समुद्र में गिर गया। क्रेन के नीचे दबने से दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समुद्र में गिरे मजदूर को बाहर निकाला गया। हालांकि, मजदूर की अस्पताल ले जाने से पहले ही मृत्यु हो गई।
मृतक मजदूरों की पहचान जितेन कराडी, अरविंद कुमार और निशांत सिंह के रूप में की गई है। सभी के शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments