पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को डंपर ने कुचल दिया, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि डंपर चालक नशे में था। हादसा देर रात करीब 12.30 बजे पुणे के वाघोली के केसनंद फाटा में हुआ। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं, जबकि 6 अन्य घायल हैं। घायलों को सासून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल सभी लोग मजदूर हैं। रविवार, 22 दिसंबर की रात काम के सिलसिले में अमरावती से आए थे। फुटपाथ पर कुल 12 लोग सो रहे थे। डंपर सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया और सो रहे लोगों को कुचल दिया।