Tuesday, June 17, 2025
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी ने रामायण, महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद और प्रकाशन...

प्रधानमंत्री मोदी ने रामायण, महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद और प्रकाशन करने वालों से मुलाकात की

कुवैत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कुवैत में रामायण और महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद और प्रकाशन करने वालों से मुलाकत करके उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने दोनों ग्रंथों के अरबी संस्करणों की प्रतियों पर हस्ताक्षर भी किए।
मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। मोदी ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करके लिखा- रामायण और महाभारत के अरबी अनुवाद देखकर मुझे खुशी हुई। मैं अनुवाद और प्रकाशन में अब्दुल्ला अल-बैरन और अब्दुल लतीफ अल-नसेफ के प्रयासों की सराहना करता हूं। उनकी यह पहल विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता को उजागर करती है। अल बैरन ने रामायण और महाभारत दोनों का अनुवाद किया, अल नसेफ ने अरबी में उनके प्रकाशन का प्रबंध किया, जिससे अरब दुनिया के व्यापक लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments