Saturday, March 15, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के कजान में बड़ा हमला, 9/11 की तरह 3 इमारतों में...

रूस के कजान में बड़ा हमला, 9/11 की तरह 3 इमारतों में घुसे ड्रोन, मची अफरा-तफरी

कजान। रूस के कजान में बड़े हमले की खबर सामने आई है। यहां 9/11 की तरह एक इमारत को ड्रोन से निशाना बनाया गया और ड्रोन सीधे इमारत में जा घुसा। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 720 किलोमीटर दूर कजान में हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रोन कैसे सीधा आता है और बिल्डिंग में घुस जाता है। जानकारी के अनुसार यह हमला यूक्रेन ने ही कराया। हमले में करीब 3 इमारतों को निशाना बनाया गया। कजान रूस का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यह हमला करीब 8 ड्रोन से किया गया और घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया गया। संभव है कि इस हमले के बाद रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई कर सकता है।

https://twitter.com/RT_com/status/1870352995877097673
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments