मेरठ। मेरठ में भगदड़ की घटना सामने आई है। यहां शिव महापुराण कथा में भीड़ बेकाबू होने से कई महिलाएं कुचल गईं। मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मच गई है। कई महिलाएं व बुजुर्ग दबकर घायल हो गए हैं। आज कथा का छठा और आखिरी दिन था। कथा दोपहर एक बजे शुरू होनी थी। हालांकि, उससे कुछ देर पहले ही यहां भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर डेढ़ लाख से अधिक लोग मौजूद थे। भीड़ बढने से व्यवस्था िबगड़ गई। भीड़ में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी।