Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयसंसद में धक्का-मुक्की: भाजपा के दो सांसद घायल, मुकेश राजपूत ICU भर्ती,...

संसद में धक्का-मुक्की: भाजपा के दो सांसद घायल, मुकेश राजपूत ICU भर्ती, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डाॅ. अंबेडकर मुद्दे पर संसद में दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। इस मामले में आज भाजपा और कांग्रेस दोनों आक्रामक मूड में नजर आई और इसका नजारा संसद परिसर में ही सामने आ गया। जहां भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी घायल हो गए। मुकेश राजपूत को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के सिर में चोटें आई हैं। दोनों सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का मारने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने फोन पर दोनों सांसदों का हालचाल जाना है।
भातपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया, जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों पर खड़ा था।

हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को झूठा बताया। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद कुश्ती और होशियारी दिखाने का मंच नहीं है।


कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने हमें संसद जाते समय रोका था। प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ भी धक्का-मुक्की की थी। राहुल गांधी ने कहा- मुझे खुद उन लोगों ने धक्का दिया और संसद में जाने से रोका। भाजपा सांसद हमें धमका रहे थे और डॉ. अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। ये लोग कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। संसद में जाना मेरा अधिकार है और वे मुझसे यह अधिकार छीन रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments