Wednesday, April 30, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस में चक्रवात चिडो ने तबाही मचाई, 1000 लोगों के मरने की...

फ्रांस में चक्रवात चिडो ने तबाही मचाई, 1000 लोगों के मरने की आशंका

केपटाउन। फ्रांस के मायोट द्वीप में चिडो तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। यहां तूफान से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,000 के पार होने की आशंका है। सरकार के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मायोट प्रीफेक्ट फ्रांकोइस-जेवियर बियुविले ने टीवी चैनल मायोट ला1एरे से कहा कि मुझे लगता है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं, शायद संख्या लगभग एक हजार के करीब पहुंच जाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को हिंद महासागर के द्वीपों पर आए भीषण उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण हुई व्यापक तबाही के बाद अभी सटीक संख्या बता पाना बेहद कठिन है।
फ्रांस के मौसम विभाग के अनुसार चिडो चक्रवात 14 दिसंबर को फ्रांस में समुद्र के किनारे टकराया था। इससे 220 किलोमटर प्रतिघंटे से भी अधिक रफ्तार में हवाएं चली अौर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 90 सालों में यह सबसे बड़ा तूफान है।
अफ्रीका के तट से दूर दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में स्थित मायोट, फ्रांस का सबसे गरीब द्वीप और यूरोपीय संघ का सबसे गरीब क्षेत्र है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनसार मायोट फ्रांस की राजधानी पेरिस से करीबन 8 हजार किलोमीटर दूर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments