दमिश्क। सीरिया में गृह युद्ध शुरू हो गया है। विद्रोहियों ने तख्तापलट कर दिया है। विद्रोहियों ने दावा किया है कि राष्ट्रपति बशर अल-असद का शासन खत्म हो गया है। जानकारी के अनुसार विद्रोहियों के दमिश्क में घुसने के बाद सीरियाई राष्ट्रपति असद देश छोड़कर भाग गए हैं। कहा जा रहा है कि असद रूस या तेहरान जा सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बशर अल-असद रूसी मालवाहक विमान से सीरिया से निकल गए हैं और असद का विमान रडार से भी गायब हो गया है। उनकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार असद का भाई माहेर अल असद भी भाग निकला है। विद्रोहियों ने दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कब्ज़ा कर लिया है, उन्होंने सेना मुख्यालय पर भी कब्ज़ा कर लिया है। विद्रोहियों ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि असद शासन का अंत हो गया है। वे देश छोड़कर भाग गये हैं। उन्होंने सीरिया के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उनका कहना है कि सीरिया पर अब किसी एक व्यक्ति का प्रभुत्व नहीं रहेगा।
इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के हालात पर कहा है कि अमेरिका को इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए और उसे सीरिया से दूर रहना चाहिए।
सीरिया में तख्तापलट, विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा किया, राष्ट्रपति बशर देश छोड़कर भागे
RELATED ARTICLES