Tuesday, March 18, 2025
Homeराजकोटअरब सागर में डूबा पोरबंदर का जहाज, कोस्टगार्ड ने चालक दल के...

अरब सागर में डूबा पोरबंदर का जहाज, कोस्टगार्ड ने चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया

पोरबंदर। भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में एक जहाज के चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया है। यह जहाज पोरबंदर से ईरान के बंदरगाह अब्बास जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण जहाज अरब सागर में डूब गया। एमएसवी अल पिरानपीर जहाज बुधवार, 4 दिसंबर को पाकिस्तानी जलसीमा में डूब गया। भारतीय कोस्टगार्ड ने पाकिस्तान मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (पीएमएसए) के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।
यह व्यापारिक जहाज 2 दिसंबर को पोरबंदर से ईरानी बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था। बुधवार,4 दिसंबर को सुबह समुद्र में तूफान और बाढ़ के कारण डूब गया। इंडियन कोस्टगार्ड के एमआरसीसी, मुंबई द्वारा एक डिस्ट्रेस कॉल आया था। इसके बाद
गांधीनगर में आईसीजी क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) को सतर्क कर दिया गया। आईसीजी जहाज सार्थक को तुरंत निर्धारित स्थान पर भेजा गया। सार्थक जहाज संभावित स्थान पर पहुंच गया और बचाव अभियान चलाकर चालक दल के सभी सदस्यों को बचाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 क्रू मेंबर्स समुद्र में डूब रहे जहाज को छोड़कर एक छोटी सी नाव में शरण लिए हुए थे। कोस्टगार्ड की छानबीन में क्रू मेंबर्स द्वारका से करीब 270 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के एक इलाके में पाए गए। बचाए गए चालक दल के सदस्यों की सार्थक पर मौजूद मेडिकल टीम द्वारा जांच की गई। क्रू मेंबर्स को वापस पोरबंदर बंदरगाह लाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments