Friday, March 14, 2025
Homeधर्म-समाजअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीएपीएस का अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव...

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीएपीएस का अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव 7 दिसंबर को, 30 देशों से आएंगे एक लाख कार्यकर्ता

अहमदाबाद। आगामी 7 दिसंबर, शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीएपीएस का अंतरराष्ट्रीय ‘कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव’ मनाया जाएगा। इसके तैयारियां जोरों से चल रही हैं। विश्व के 30 देशों में सेवारत बीएपीएस के कार्यकर्ता महोत्सव में शामिल होंगे। अब तक 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता पंजीकृत हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुजरात और भारत के विभिन्न प्रांतों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए रिवरफ्रंट के सामने पार्किंग की सुंदर व्यवस्था की गई है। बीएपीएस के सारंगपुर (बोटाद), रायसन और शाहीबाग में पिछले दो महीने से तैयारियां चल रही हैं। इस आयोजन के लिए पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ड्रेस कोड तय किया गया है। 7 दिसंबर, शनिवार को शाम 5:00 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस रंगारंग कार्यक्रम की मुख्य थीम तीन खंडों में शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments