Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयभाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला, देवेन्द्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के...

भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला, देवेन्द्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, कल आजाद मैदान में लेंगे शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस आज खत्म हो गया। भाजपा के विधायक दल की बैठक में पार्टी के नेता का चयन किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में देवेंद्र फड़नवीस को विधायक दल का नेता चुना गया है। यानी कि देवेन्द्र फड़णवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, ये तय हो गया है।
मुख्यमंत्री पद की रेस में देवेंद्र फड़णवीस का नाम सबसे आगे था। विधायक दल की बैठक में फड़णवीस के नाम पर मुहर लग गई है। विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद महायुति के नेता आज दोपहर 3:30 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद कल मुंबई के आजाद मैदान में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नागपुर से भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस के मुख्यमंत्री चुने जाने की घोषणा के साथ ही उनके आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं।

महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा के 22 विधायक, एनसीपी (अजित पवार) के 10 और शिवसेना के 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के साथ दोबारा सरकार बनाने की ओर अग्रसर महायुति गठबंधन के शीर्ष दलों के नेता अजित पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनेंगे। चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने का सस्पेंस आज खत्म हो गया है।

देवेन्द्र फडणवीस के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री चुने जाने पर गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुभकामनाएं दी हैं। संघवी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके लिखा है- देवेन्द्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। शुभकामनाएँ!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments