Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयपुडुचेरी के पास आज टकरा सकता है चक्रवाती तूफान फेंगल, प्रशासन अलर्ट

पुडुचेरी के पास आज टकरा सकता है चक्रवाती तूफान फेंगल, प्रशासन अलर्ट

चेन्नई। चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार को दोपहर तक पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। फेंगल के असर से मौसम बदलने लगा है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार फेंगल के असर से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात फेंगल आज शाम तक तटीय क्षेत्र से टकराएगा। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 30 नवंबर की दोपहर को चक्रवाती तूफान के रूप में पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रतिघंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक होगी। चक्रवाती तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments