Wednesday, April 30, 2025
Homeप्रादेशिकसंभल में हिंसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, सार्वजनिक जगहों पर पत्थरबाजों...

संभल में हिंसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, सार्वजनिक जगहों पर पत्थरबाजों के पोस्टर लगेंगे, नुकसान की वसूली भी होगी

संभल। संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल करने वाले पत्थरबाजों की तलाश शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से सार्वजनिक जगहों पर पत्थरबाजों के पोस्टर चस्पाए जाएंगे। इसके साथ ही उपद्रवियों से नुकसान की वसूली भी की जाएगी। संभल में हिंसा करने वाले किसी भी हालत में नहीं बचेंगे। हिंसा में शामिल लोगों के फोटो मीडिया में भी जारी किए जाएंगे। इससे उन्हें पकड़ने में आसानी होगी। पुलिस ने सैकड़ों पत्थरबाजों को चिन्हित किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। संभल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंसा के बाद भागे अधिकांश लोगों के घर पर अभी भी ताले लटक रहे हैं। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, विधायक इक़बाल महमूद के बेटे सोहैल इकबाल समेत 2,750 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ड्रोन फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। पुलिस ने 100 पत्थरबाजों की पहचान भी कर ली है और अब तक 27 को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। संभल हिंसा में अब तक 11 एफआईआर दर्ज हुए हैं। इसमें से 7 एफआईआर पुलिस ने दर्ज कराई है, जबकि 4एफआईआर मृतकों के परिजनों ने दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments