Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयएकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, नई सरकार...

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज अपना इस्तीफा महाराष्ट्र के राज्यपाल को सौंप दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजीत पवार भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी से मिलकर बने महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम का एेलान जल्द हो सकता है।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर तीनों पार्टियां बैठकर फैसला करेंगी। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए देवेन्द्र फड़णवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता भी एकनाथ शिंदे पर सीएम बने रहने का दबाव बना रहे हैं। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को 288 में से 230 और विपक्ष को 46 सीटें मिली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments