अहमदाबाद। गुजरात के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े 21,114 पदों पर दिव्यांगों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव ने गुजरात हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है।
जानकारी के अनुसार राज्य के सरकारी विभागों में दिव्यांगों की भर्ती को लेकर राज्य के मुख्य सचिव ने गुजरात हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। जिसमें राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में दिव्यांगों के लिए 21,114 पदों पर भर्ती करने की बात कही गई है। कुल 27 विभाग 31 दिसंबर तक दिव्यांगों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
इस विशेष भर्ती अभियान के अलावा नियमित भर्ती प्रक्रिया भी अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा सहित सभी प्रक्रिया अगस्त 2025 तक पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में महाधिवक्ता ने कोर्ट से दो साल का समय मांगा है। इस मामले में कोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा।