Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतअश्विनी कुमार में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से विस्फोट, 7 झुलसे

अश्विनी कुमार में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से विस्फोट, 7 झुलसे

सूरत। अश्विनी कुमार-फूलपाड़ा में स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में बुधवार को सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होने से विस्फोट हो गया, जिसमें 7 युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सिलेंडर में विस्फोट होने से खिड़की के कांच भी टूट गए। सुबह 6:00 बजे अचानक धमाका होने से कॉम्प्लेक्स में रहने वालों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही कापाेद्रा, कतारगाम और डभोली फायर स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। हादसे में झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कतारगाम फायर स्टेशन के सब ऑफिसर दीनू पटेल ने बताया कि 15 बाय 15 के कमरे में 10 लोग रहते थे और सुबह 2 सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर में लीकेज होने से विस्फोट हो गया। कमरे में रहने वाले युवक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और जरी के कारखाने में काम करते हैं।
हादसे में अनंत पासवान(27), बलराम पासवान(28), मिथुन पासवान(25), सागर पासवान(18), बादल पासवान(20), प्रीतम पासवान(19) और प्रद्युम्न पासवान(26)गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments